मैदानी जिलों के साथ-साथ अब पहाड़ी क्षेत्रों में भी कोरोना संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है। चार मैदानी जिलों के अलावा उत्तरकाशी, नई टिहरी, चंपावत और बागेश्वर में भी कई इलाके कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। आगे पढ़िए पूरी खबर
-
Komal Negi
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: 449 Containment Zone of Coronavirus in Uttarakhand
देहरादून: प्रदेश में जिस रफ्तार से कोरोना संक्रमण के केस बढ़ रहे हैं, उसी तेजी से नए इलाकों को कंटेनमेंट जोन में शामिल किया जा रहा है। इस वक्त प्रदेश के 8 जिलों में 459 इलाके सील हैं। अनलॉक-3 में शासन ने लॉकडाउन का दायरा कंटेनमेंट जोन तक सीमित कर दिया है। यहां प्रशासन के अगले आदेश तक लॉकडाउन रहेगा। किस जिले में कितने कंटेनमेंट जोन हैं, ये भी जान लें।
हरिद्वार जिले में सबसे ज्यादा 371 कंटेनमेंट जोन
यहां रुड़की में 144 इलाके सील हैं। जिनमें सलीमपुर, मीठा कुआं मोहल्ला, डंडेरा, आईआरआई कॉलोनी का वार्ड नंबर 15, मयूर गौरव गोयल वाली गली और खानपुर जैसे इलाके शामिल हैं। भगवानपुर में 25 इलाके सील हैं। जिनमें शहीदवाला, ग्राम नोकरा ग्रांट, दरियापुर, ग्राम माहेश्वरी, ग्राम टांडा हसनगढ़, बहादरपुर, धारियापुर और हसनपुर जैसे इलाके शामिल हैं। लक्सर में सेठपुर, सिमली, ग्राम भुरनी और जसपुर समेत 9 इलाके सील हैं।
हरिद्वार शहर में 193 इलाके सील
यहां ग्राम दादूपुर, सुमन नगर, बीएचईएल सेक्टर-2, वार्ड नंबर-25 कनखल, मोहल्ला लोहामंडी, चौहान मोहल्ला, वर्मा भवन, तारा अपार्टमेंट, गंगानगरी, ग्राम अन्नेकी, बालाजीपुरम, ग्राम जमालपुर, ग्राम गढ़ परगना, त्रिलोक नगर और भगवतीपुरम कॉलोनी जैसे इलाके सील हैं।
यह भी पढ़ें - कोरोनावायरस: उत्तराखंड में भी शुरू होगा होम आइसोलेशन, 2 मिनट में जानिए पूरे नियम
हरिद्वार में ज्वालापुर, कनखल, ग्राम बड़ापुर, तिबड़ी, बादशाहपुर और शिवालिक नगर के कई क्षेत्र कंटेनमेंट जोन की लिस्ट में हैं।
राजधानी देहरादून में 7 कंटेनमेंट जोन
ऋषिकेश में ग्राम प्रतीत नगर और गैरोला नगर सील हैं। विकासनगर में दिनकर विहार, वार्ड नंबर 8, निगम रोड और सुपरमैक्स लैबोरेट्री वाला एरिया सील है। सदर इलाके में दीपलोक कॉलोनी सील है।
ऊधमसिंहनगर जिले में 45 कंटेनमेंट जोन
खटीमा में बाल्मिकी बस्ती, इस्लाम नगर, बालाजी वाली गली और नौसार पटिया समेत 21 इलाके सील हैं। रुद्रपुर में आदर्श कॉलोनी, संजय नगर, फूलसुंगा, जफरपुर और पहाड़गंज समेत 14 इलाके सील हैं। किच्छा में देवरिया का वार्ड नंबर 1 और सुनाहरी का वार्ड नंबर-12 सील है। सितारगंज में 7 इलाके कंटेनमेंट जोन में हैं। काशीपुर में वैशाली कॉलोनी कंटेनमेंट जोन है।
यह भी पढ़ें - गढ़वाल: पत्नी BJP से ब्लॉक प्रमुख, पति कांग्रेस से ब्लॉक प्रमुख...ठेंगे पर नियम-कायदे
इसी तरह उत्तरकाशी के भटवाड़ी में बड़कोट के दो इलाके सील किए गए हैं। यहां मोरी में नैटवाड़ इलाका सील है।
चंपावत जिले के टनकपुर में लाल इमली पड़ाव का वार्ड नंबर-07 और ग्राम मनिहरगोठ समेत 4 इलाके सील हैं।
इसके अलावा बागेश्वर जिले के एक इलाके को भी कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। यहां बैजनाथ क्षेत्र की अल्मिया बिल्डिंग को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
टिहरी के नरेंद्रनगर में मुनिकीरेती का मोहल्ला शीशमझाड़ी सील है। प्रतापनगर का ग्राम जागनी भी सील है।
नैनीताल के हल्द्वानी में मल्ला गोरखपुर, सिंचाई कॉलोनी, शांति विहार और संगम विहार समेत 27 इलाके कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। यहां प्रशासन के अगले आदेश तक पाबंदियां लागू रहेंगी। लोग घरों से बाहर नहीं निकलेंगे। जरूरत का हर सामान प्रशासन मुहैया कराएगा।