Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: राज्य में कोरोना के कुल आंकड़े लगभग साढ़े 12 हजार पहुंच चुके हैं। इसी के साथ हर तरफ अफरा-तफरी मची हुई है। साढ़े बारह हजार पहुंचने के बाद परिस्थितियां चिंताजनक हो रही हैं। यह आंकड़ा सरकार के साथ राज्य के निवासियों के लिए भी खतरे की घंटी है। यह समय बेहद कठिन है। अगर इस समय लापरवाही बरती गई तो राज्य हालात बद से बदतर हो सकते हैं। हालांकि सरकार द्वारा यह कहा जा रहा है कि राज्य को कोरोना मुक्त बनाने की ओर वह प्रयासरत है। वहीं जिस क्षेत्र में भी कोरोना के केस मिल रहे हैं उन जगहों को लगातार कंटेनमेंट जोन घोषित किया जा रहा है। हरिद्वार जिले में आंकड़े 3000 पार कर चुके हैं। वहीं देहरादून और यूएसनगर में भी आंकड़े 2000 के पार जा चुके हैं। अब तक राज्य में 12493 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं जिनमें से 8485 कोरोना पॉजिटिव केस ऐसे हैं जो पूर्णतः ठीक हो चुके हैं और अब राज्य में 3806 एक्टिव केस बचे हैं।