Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून जिले में कोरोना के कारण काफी गंभीर हालात हो रखे हैं। दून में कोरोना के पॉजिटिव केसों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिसके कारण जिला प्रशासन भी काफी अधिक टेंशन में आ रखा है। देहरादून नगर निगम कार्यालय में भी कोरोनावायरस तेजी से बढ़ रहा है। ईटीवी की खबर के बीते सोमवार को नगर निगम कार्यालय के उपनगर आयुक्त कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। उप नगर आयुक्त के अंदर कोरोना कि पुष्टि हो जाने के बाद पूरे कार्यालय को सैनिटाइज कर दिया गया है और 2 दिन के लिए नगर निगम के कार्यालय की बंद कर दिया गया है। वहीं नगर आयुक्त के संपर्क में आने वाले लोगों 4 लोगों को आइसोलेट कर दिया गया है और उनपर स्वास्थ्य विभाग लगातार अपनी नजर बनाए हुए है। अगर उन चारों व्यक्तियों के अंदर किसी भी तरीके के कोरोना के लक्षण मिलते हैं तो उनका सैंपल लिया जाएगा।