उत्तराखंड: 4 जिलों में खतरनाक हुआ कोरोना, 11 हजार लोग संक्रमित..334 इलाके सील

घनी आबादी वाले क्षेत्रों में सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी करने से कोरोना संक्रमण बहुत तेजी से फैला है। प्रदेश के चार जिलों में स्थिति लगातार बिगड़ रही है। आगे पढ़िए पूरी रिपोर्ट
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Coronavirus in uttarakhand: Coronavirus infection dangerous in four districts of Uttarakhand
Image: Coronavirus infection dangerous in four districts of Uttarakhand

देहरादून: प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के साथ ही राज्य सरकार की चिंता भी बढ़ रही है। 15 मार्च 2020 को प्रदेश में कोरोना संक्रमण का पहला केस रिपोर्ट हुआ था। उस वक्त किसी ने नहीं सोचा था कि महज कुछ ही महीनों में प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा हजारों में होगा, पर अब यही हो रहा है। प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमण के 15124 केस रिपोर्ट किए गए। यूं तो प्रदेश के हर जिले में कोरोना संक्रमण के केस मिल रहे हैं, लेकिन 4 जिलों में स्थिति कंट्रोल से बाहर होती जा रही है। ये जिले हैं देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर और नैनीताल। इन चारों जिलों में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 2 हजार पार पहुंच गया है। हरिद्वार में अब तक साढ़े तीन हजार से ज्यादा केस रिपोर्ट किए गए। जबकि देहरादून और ऊधमसिंहनगर में भी कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 3 हजार के करीब जा पहुंचा है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: आपके पड़ोसी होने की नहीं, अस्पताल में डॉक्टरों की दरकार है, मुख्यमंत्री जी !
इन जिलों में कोरोना जानलेवा साबित हो रहा है। अब तक किस जिले में कितने केस रिपोर्ट किए गए, ये भी जान लें। हरिद्वार में अब तक कोरोना संक्रमण के 3661 केस रिपोर्ट किए गए। यहां कोरोना संक्रमण के चलते जान गंवाने वाले मरीजों का आंकड़ा 28 है। हरिद्वार जिले के 280 इलाके कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। वहीं कोरोना संक्रमण से मौत के मामले में देहरादून जिला टॉप पर है। यहां अब तक कोरोना संक्रमण के 2985 केस दर्ज किए गए। राजधानी में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का आंकड़ा सैकड़ा पार हो गया है। यहां अब तक 101 कोरोना संक्रमितों की जान गई। देहरादून जिले के 10 इलाके कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। अब बात करते हैं नैनीताल जिले की।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में भीषण हादसा..खाई में गिरी JCB और पोकलैंड मशीनें, 3 लोगों की मौत
कोरोना संक्रमण से मौत के मामले में नैनीताल जिला दूसरे नंबर पर है। यहां अब तक 41 कोरोना संक्रमितों की जान गई। नैनीताल जिले में अब तक कोरोना संक्रमण के 2150 मामले मिले हैं। यहां 25 इलाकों को कंटेनमेंट जोन में शामिल किया गया है। इसके अलावा ऊधमसिंहनगर जिले में भी स्थिति नियंत्रण से बाहर होती दिख रही है। यहां हर दिन कोरोना के नए केस मिल रहे हैं। जिले में अब तक कोरोना संक्रमण के 2955 केस मिले हैं। यहां कोरोना से अब तक 14 लोगों की जान गई। कोरोना संक्रमण रोकथाम के लिए जिले के 19 इलाकों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। बात करें पूरे प्रदेश की तो 7 जिलों में 345 इलाके कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हैं, यहां प्रशासन के अगले आदेश तक पाबंदियां लागू रहेंगी।