बीते रविवार को हरिद्वार के अपर जिला अधिकारी केके मिश्रा, आरटीओ मनीष तिवारी सम्मिलित हरिद्वार सरकारी विभाग के कुल 5 अधिकारी कोरोनावायरस पाए गए हैं।
-
Komal Negi
-
Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
Image: 5 officials coronavirus infected in Haridwar
हरिद्वार: कोरोना ने लगभग पूरे उत्तराखंड में ही अपना आतंक फैलाया हुआ है। क्या पहाड़ और क्या मैदान, हर जगह कोरोना मुसीबत बना हुआ है। राज्य में कोरोना के कुल आंकड़े 19 हजार छूने वाले हैं। इनमें से 12,524 ऐसे आंकड़े हैं जो स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं अगर हम हरिद्वार जिले की बात करें तो हरिद्वार में इस समय परिस्थितियां चौंकाने वाली हैं। हरिद्वार जिले में कोरोना ने सभी जिलों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस सबसे अधिक पाए गए हैं। यह हैरान कर देने वाली बात है क्योंकि कुछ ही दिनों पहले तक देहरादून में सबसे अधिक पॉजिटिव केस थे मगर अचानक से ही हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या में काफी अधिक वृद्धि हुई है। यह अच्छे संकेत नहीं है और भविष्य में जिले के लिए बड़ी मुसीबतें पैदा कर सकते हैं। हरिद्वार में अपर जिला अधिकारी केके मिश्रा, आरटीओ मनीष तिवारी सम्मिलित हरिद्वार सरकारी विभाग के कुल 5 अधिकारी कोरोनावायरस पाए गए हैं। एहतियात के तौर पर एडीएम ने खुद को आइसोलेट कर दिया है और एआरटीओ प्रशासन मनीष तिवारी समेत एआरटीओ कार्यालय के तीनों कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनको कोविडी केयर सेंटर में भर्ती करा दिया गया है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में बनेंगी 5 नई सड़कें, जानिए प्रोजक्ट की खास बातें
बता दें कि एसडीएम कार्यालय के दो कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ एस के झा के अनुसार एसपी सिटी कार्यालय के एक होमगार्ड समेत दो कर्मचारियों के अंदर कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है। इसके बाद कार्यालय के लोगों के बीच में भी खौफ पसर चुका है। वहीं सरकारी कर्मियों के पॉजिटिव मिलने के बाद कार्यालय को अच्छे से सैनिटाइज कराया जा रहा है और अन्य कर्मचारियों के सैंपल लिए जा रहे हैं। वहीं सिडकुल थाने के दारोगा की रिपोर्ट भी कोरोना वायरस पॉजिटिव आई है। बीते रविवार को पॉजिटिव आए सभी सरकारी कर्मचारियों को कोविड केयर में शिफ्ट कर दिया गया है जहां वे सभी डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में हैं। वहीं सबकी ट्रैवलिंग हिस्ट्री भी पता लगाई जा रही है ताकि उनके संपर्क में आने वाले सभी लोगों की स्क्रीनिंग की जा सके। बीते रविवार को 1369 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए हैं। वाकई घनी आबादी वाले हरिद्वार जैसे जिले में कोरोना के केस बेहद तीव्रता से बढ़ रहे हैं जो कि चिंताजनक है। हरिद्वार में कोरोना के आंकड़ों ने राजधानी दून को भी पीछे कर दिया है। कंटेन्मेंट जोन की बात करें तो राज्य में सबसे अधिक कंटेन्मेंट जोन भी हरिद्वार जिले में हैं।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: खटीमा गोलीकांड के शहीदों की शहादत को सलाम, इन्द्रेश मैखुरी का ब्लॉग
उत्तराखंड में कोरोनावायरस के 19827 मामले
अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस- 564
बागेश्वर में कोरोना पॉजिटिव केस- 274
चमोली में कोरोना पॉजिटिव केस- 354
चंपावत में कोरोना पॉजिटिव केस- 303
देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस- 4085
हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस- 4718
नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस- 2696
पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस- 497
पिथौरागढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस -339
रुद्रप्रयाग में कोरोना पॉजिटिव केस- 218
टिहरी में कोरोना पॉजिटिव केस-1149
उधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस- 3761
उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव केस- 869