बीते 3 दिनों में 60 से अधिक पुलिसकर्मियों को कोरोना वायरस अपनी चपेट में ले चुका है। राज्य में कुल कोरोना पॉजिटिव पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़कर 702 हो गई है।
-
Komal Negi
-
Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
Image: 702 policemen coronavirus infected in Uttarakhand
हरिद्वार: राज्य में कोरोना द्वारा उत्पात मचाना जारी है। जिस तरह की परिस्थितियां राज्य में पैदा हो रही हैं ऐसे में कोरोना को हल्के में लेना घातक साबित हो सकता है। कोरोना के कुल केसों की संख्या चौंकाने वाली है। बुरी बात यह है कि रिकवरी रेट अब संक्रमितों के मिलने की गति से कम हो गया है। वहीं दूसरी ओर राज्य में इस कठिन स्थिति में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को कोरोना द्वारा अपनी चपेट में लेना भी लगातार जारी है। कोरोना का शिकार हो रहे पुलिसकर्मियों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। आज हम आपको बताएंगे कि कोरोना काल में कितने पुलिसकर्मियों को आखिर यह वायरस अबतक अपनी चपेट में ले चुका है। बीते 3 दिनों में 60 से अधिक पुलिसकर्मियों को कोरोना अपनी चपेट में ले चुका है। मार्च में लॉकडाउन लगने के साथ ही राज्य में उत्तराखंड पुलिस 24 घंटे ड्यूटी कर रही है और चिंताजनक बात यह है कि उसी विभाग के कर्मी लगातार कोरोना की चपेट में आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें - देहरादून से मसूरी जाने वालों के लिए जरूरी खबर, रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक बंद रहेगी रोड
राज्य में संक्रमित हुए पुलिसकर्मियों की संख्या चौंकाने वाली है। लॉकडाउन लगने से लेकर बीते 3 सितंबर तक कुल 640 पुलिसकर्मी कोरोना की चपेट में आ चुके थे। अब यह संख्या बढ़कर 700 पार कर चुकी है। महज 3 ही दिन में ही 60 से अधिक पुलिसकर्मियों का बड़ी पॉजिटिव होना चिंतन का विषय है। राज्य में कुल कोरोना पॉजिटिव पुलिस कर्मियों की संख्या 702 हो गई है और इनमें से 188 पुलिसकर्मी ऐसे हैं जो उपचार के बाद स्वस्थ होकर ड्यूटी पर वापस लौट चुके हैं। चलिए अब आपको बताते हैं कि किन जिलों में संक्रमित पुलिसकर्मियों की संख्या सबसे अधिक है। सबसे अधिक पुलिसकर्मी हरिद्वार में संक्रमित हुए हैं। हरिद्वार में कुल 129 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। हरिद्वार के बाद यूएसनगर में कुल 124 पुलिसकर्मियों को कोरोनावायरस ने अपनी चपेट में ले लिया। आगे पढ़िए
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुशखबरी, वायुसेना में भर्ती होने का शानदार मौका
नैनीताल में यह आंकड़ा 85 है। कुल 702 पुलिसकर्मी अबतक राज्य में ड्यूटी के दौरान संक्रमित हो चुके हैं जिनमें से 188 पुलिसकर्मी स्वस्थ होकर ड्यूटी पर वापस लौट चुके हैं। अभी तक 8,284 पुलिसकर्मियों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है। संक्रमण का रिस्क देखते हुए अवकाश लेने के बाद ड्यूटी पर लौटने वाले सभी पुलिसकर्मियों के लिए कोरोना वायरस का टेस्ट करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। वहीं जो भी पुलिस कर्मी संवेदनशील स्थानों पर ड्यूटी कर रहे हैं उनको भी संस्थागत तौर पर क्वॉरेंटाइन किया जा रहा है। अबतक 3,571 पुलिसकर्मियों को एहतियात तौर पर क्वॉरेंटाइन किया जा चुका है जिनमें से 2,924 पुलिसकर्मी क्वॉरेंटाइन की अवधि पूरी कर ड्यूटी पर लौट चुके हैं। कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए स्वास्थ विभाग ने पुलिस कर्मियों की जांच की प्रक्रिया और तेज करदी है।