Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून में भू-माफियों की हिम्मत दिन-प्रति-दिन बढ़ती ही जा रही है। ऐसा लगता है कि उनके मन से कानून का खौफ मिट चुका है। भू माफिया सरेआम झूठ बोलने और बेईमानी करने पर उतर आए हैं। यहां तक कि वे जमीन के जीवित मालिक को मरा हुआ तक साबित कर रहे हैं और उनकी जमीन हथियाने की फिराक में हैं। हाल ही में दून में पुलिस ने ऐसे ही एक दिल दहला देने वाले मामले से पर्दा उठाया। दून में दो युवकों ने एक व्यक्ति को जीते-जी मारते हुए उसका फर्जी प्रमाण पत्र बनवा दिया और उसके मकान का सौदा भी कर दिया। आरोपियों की सच्चाई जब पुलिस को पता चली तो पुलिस भी आश्चर्यचकित हो गई। आरोपियों ने जमीन हड़पने के लिए जो चाल चली वो बेहद शातिर थी। हालांकि पुलिस से बहुत दिनों तक उनकी यह चालाकी छिप नहीं पाई। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस की कैद में हैं।