Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
हरिद्वार: उत्तराखंड में कोरोना के कुल केस साढ़े 24 को भी पार कर चुके हैं। कोरोना अब आम जन के साथ साथ नेताओं और मंत्रियों को भी तेजी से अपनी चपेट में ले रहा है। उत्तराखंड के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक भी एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने खुद इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने यह अपील भी की है कि उनके संपर्क में आने वाले सभी पत्रकार और सभी लोग खुद का जल्द से जल्द टेस्ट करवाएं। हालांकि रविवार को उनका आरटीपीसीआर टेस्ट कराया गया है जिसकी रिपोर्ट आज मिलेगी। वहीं कृषि मंत्री सुबोध उनियाल और उनकी भतीजी भी सेल्फ आइसोलेट हो गए हैं। दोनों की रिपोर्ट कोरोनावायरस आई है। हरिद्वार के सीएमओ और जिला अधिकारी के आग्रह पर वह एम्स ऋषिकेश में भर्ती हो गए हैं। बता दे कि मंत्री मदन मोहन कौशिक के पीआरओ की कोरोनावायरस रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। संक्रमित लोगों के संपर्क में आने के कारण मंत्री कौशिक ने बीते शनिवार की शाम से ही खुद को आइसोलेट कर लिया था। उससे पहले वे जन समस्याओं को सुनने के साथ ही माया देवी मंदिर में हवन में शामिल भी हुए थे।