उत्तराखंड में एक और बीजेपी विधायक कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग ने किया आइसोलेट

विधायक देशराज कर्णवाल, उनकी भतीजी और उनका ड्राइवर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा उनको होम आइसोलेट कर दिया गया है
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Deshraj Karnwal Coronavirus: Uttarakhand: BJP MLA Deshraj Karnwal Coronavirus positive
Image: Uttarakhand: BJP MLA Deshraj Karnwal Coronavirus positive

हरिद्वार: उत्तराखंड में कोरोना बेहद तेजी से बढ़ रहा है। जिस तरह की परिस्थितियां राज्य में उत्पन्न हो रही हैं वे बेहद चिंताजनक हैं। अब आम जन के साथ-साथ कोरोनावायरस मंत्रियों एवं जनप्रतिनिधियों के बीच भी बेहद तेजी से फैल रहा है और उनको अपनी चपेट में ले रहा है। बीते शुक्रवार को झबरेड़ा के विधायक देशराज कर्णवाल, उनके ड्राइवर और उनकी भतीजी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बता दें कि पिछले कई दिनों से देशराज कर्णवाल और उनके परिजन को बुखार एवं खांसी की शिकायत थी। 3 दिन पहले उन्होंने अपनी कोरोना जांच करवाई जिसमें आज सुबह उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और उन्होंने चिकित्सक की सलाह पर उन्होंने खुद को रुड़की स्थित अपने आवास में होम आइसोलेट कर लिया है।

यह भी पढ़ें - पौड़ी गढ़वाल में सड़क निर्माण का गजब खेल, गांव वालों ने रुकवा दिया काम..जानिए क्यों
स्वास्थ्य विभाग द्वारा उनके स्वास्थ्य के ऊपर कड़ी नजर रखी जा रही है। विधायक की पत्नी और उनके दोनों बच्चों के भी सैंपल लिए गए मगर अभी तक उनकी रिपोर्ट नहीं आ पाई है। वहीं उनके ड्राइवर और उनकी भतीजी की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिसके बाद उनको भी होम आइसोलेट कर दिया गया है। बता दें कि इससे पहले भी कई जनप्रतिनिधि और मंत्री कोरोना की चपेट में आ गए हैं। खानपुर क्षेत्र के विधायक कुंवर प्रणव सिंह, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, ज्वालापुर के विधायक सुरेश राठौड़ भी पॉजिटिव पाए गए हैं। खुशखबरी यह है कि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को एम्स ऋषिकेश से डिस्चार्ज करके घर भेज दिया गया है। कोविड-19 पॉजिटिव आने के बाद भी उनके अंदर कोई लक्षण नहीं पाएं गए जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

यह भी पढ़ें - कंगना रनौत के साथ खड़े हुए राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, केन्द्र सरकार को भेजेंगे रिपोर्ट
5 दिन होम आइसोलेशन में रहने के बाद मदन मोहन कौशिक बीते बृहस्पतिवार को यमुना कॉलोनी स्थित अपने सरकारी आवास में वापस लौट आए हैं जहां पर भी 7 से 8 दिन तक होम आइसोलेशन में रहेंगे। 7 दिनों के बाद भी फिर से अपने टेस्ट कराएंगे और रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद वे वापस अपने काम पर लौट आएंगे। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत को फिर से तबियत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनको 8 सितंबर को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। कोरोना की पुष्टि होने के बाद वे 10 दिन तक अस्पताल में भर्ती रहे थे। लो ब्लड प्रेशर एवं शारीरिक कमजोरी के कारण उनको आज एक बार फिर से अस्पताल में भर्ती किया गया है।