Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: बॉर्डर पर हमारे सैनिकों के शहीद होने का सिलसिला अभी भी जारी है जो कि बेहद चिंताजनक विषय है। उत्तराखंड से भी एक बेहद दुखद खबर हमारे सामने आ रही है। हिमाचल प्रदेश में तैनात गढ़वाल के एक नायब सूबेदार मुकेश प्रसाद भट्ट हाल ही में शहीद हो गए हैं। फिलहाल उनके शहीदी के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सूबेदार मुकेश प्रसाद भट्ट टिहरी जिले के भिलंगना ब्लाक के अंतर्गत पाट कोलो फेगुल के पाली मगरों के रहने वाले थे। वे हिमाचल प्रदेश बॉर्डर में 51 इंजीनियर रेजीमेंट बटालियन में तैनात थे। बताया ये भी जा रहा है कि सीज फायर के दौरान उन्हें गोली लगी और वो शहीद हो गए। उनकी शहीद होने की खबर सुनते ही उनके परिवार के बीच में कोहराम मच गया है। बीते बुधवार की देर शाम को उनका पार्थिव शरीर देहरादून लाया गया जहां पर उनको अंतिम श्रद्धांजलि दी गई और उनका अंतिम संस्कार किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहीद मुकेश प्रसाद भट्ट का पूरा परिवार वर्तमान में देहरादून के अजबपुर में रहता है। वे अपने पीछे अपनी पत्नी राखी और अपनी दो 10 वर्षीय मासूम जुड़वा बेटियों नवनीता एवं प्रणिता को हमेशा-हमेशा के लिए छोड़ कर चले गए हैं। आगे पढ़िए
टिहरी गढ़वाल, पट्टी कोठी-फैगुल, तहसील-घनसाली ग्राम खाल के नायब सूबेदार श्री मुकेश प्रसाद भट्ट जी सीज फायरिंग के दौरान...
Posted by Dinesh Dhanai on Thursday, September 10, 2020