Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमण अब खतरनाक हो चला है। आलम यह है कि उत्तराखंड के 7 जिलों में 28000 से ज्यादा लोग कोरोनावायरस संक्रमित हो चुके हैं। इन 7 जिलों में 483 कंटेनमेंट जोन बन चुके हैं। चाहे शहर हो या फिर पहाड़..हर जगह कोरोनावायरस का खौफ बरकरार है। सबसे ज्यादा खतरा देहरादून जिले में है। यहां अब तक 7585 लोग कोरोनावायरस संक्रमित हो चुके हैं और अकेले देहरादून जिले में 200 लोगों की मौत हो चुकी है। इस वक्त देहरादून जिले में 37 इलाके कंटेनमेंट जोन में तब्दील किए गए हैं।
हरिद्वार जिले की बात करें तो यहां 6737 लोग कोरोनावायरस संक्रमित है और 66 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा हरिद्वार में 370 इलाके कंटेनमेंट जोन में तब्दील किए गए हैं।
नैनीताल जिले की बात करें तो यहां 4126 लोग कोरोनावायरस संक्रमित हैं और 75 लोगों की मौत हो चुकी है। नैनीताल जिले में कुल मिलाकर 28 इलाके कंटेनमेंट जोन में तब्दील किए गए हैं। आगे पढ़िए