उत्तराखंड: विधायक दीवान सिंह बिष्ट कोरोना पॉजिटिव, हालत बिगड़ने पर दिल्ली रेफर

नैनीताल के रामनगर के विधायक दीवान सिंह बिष्ट जो कि बीते 11 सितंबर को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, उनकी हालत बिगड़ने के बाद दिल्ली स्थित नोएडा के एक प्राइवेट अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Diwan Singh Bisht MLA: Uttarakhand MLA Diwan Singh Bisht Coronavirus positive
Image: Uttarakhand MLA Diwan Singh Bisht Coronavirus positive

नैनीताल: उत्तराखंड में कोरोना जिस तेजी से बढ़ रहा है वह बेहद चिंताजनक है। कोरोना तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। अब आम जनता से लेकर राज्य के विधायक और तमाम जनप्रतिनिधि भी इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं। अब तक उत्तराखंड राज्य के कई मंत्री और विधायकों के अंदर कोरोना की पुष्टि हुई है। हाल ही में नैनीताल के रामनगर के विधायक दीवान सिंह बिष्ट की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। उनकी हालत बिगड़ने के बाद उनको दिल्ली स्थित नोएडा के एक प्राइवेट अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। बता दें कि तबीयत खराब होने के बाद विधायक ने खुद ही स्वास्थ्य विभाग से आग्रह किया था उनको नोएडा के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया जाए। बता दें कि रामनगर के क्षेत्रीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट के अंदर कुछ दिनों पहले से ही कोरोना के लक्षण साफ दिखाई दे रहे थे जिसके बाद उन्होंने बीते 11 सितंबर को अपना कोरोना टेस्ट कराया और जिसमें वे पॉजिटिव पाए गए। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद विधायक के कार्यालय में भी हड़कंप मच गया और आनन-फानन में कार्यालय के सभी स्टाफ की भी कोरोना वायरस जांच कराई गई। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: चलती कार में युवती से गैंगरेप की कोशिश..हैवानों ने जबरन खींचकर कार में बिठाया
इसके साथ ही विधायक दीवान सिंह बिष्ट को भी ढिकुली स्थित कोविड-19 सेंटर में आइसोलेट किया गया। मगर आइसोलेशन सेंटर में उनकी हालत हद से ज्यादा खराब हो गई। नोडल अधिकारी प्रशांत कौशिक ने बताया कि बीते कुछ दिन से दीवान सिंह बिष्ट की खांसी थमने का नाम नहीं ले रही थी। इसके साथ ही विधायक को डायबिटीज भी है जिस कारण उनकी सांस भी काफी तेजी से फूल रही थी। उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग में टेंशन में आ गया। ऐसे में विधायक ने स्वयं ही स्थानीय प्रशासन से यह आग्रह किया कि उनको नोएडा के निजी अस्पताल में रेफर किया जाए। जिसके बाद आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनको नोएडा के निजी हॉस्पिटल में रेफर किया और विधायक को दिल्ली के नोएडा के निजी हॉस्पिटल में रेफर करने की भी कार्यवाही भी तेजी से की जा रही है।

यह भी पढ़ें - गढ़वाल: चीन बॉर्डर पर रिमखिम तक सड़क तैयार, भारतीय सेना और BRO की बड़ी कामयाबी
उत्तराखंड में कोरोनावायरस के 35,947 मामले
अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस- 979
बागेश्वर में कोरोना पॉजिटिव केस- 469
चमोली में कोरोना पॉजिटिव केस- 593
चंपावत में कोरोना पॉजिटिव केस- 586
देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस- 8820
हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस- 7543
नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस- 4516
पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस- 1238
पिथौरागढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस - 773
रुद्रप्रयाग में कोरोना पॉजिटिव केस- 527
टिहरी में कोरोना पॉजिटिव केस- 1801
उधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस- 6665
उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव केस- 1470