एक करोड़ की लॉटरी जीतने वाले दर्शन सिंह बिष्ट लॉकडाउन से पहले जयपुर के होटल में जॉब करते थे, लेकिन कोरोना महामारी ने उनकी नौकरी लील ली। अब दर्शन करोड़पति बन गए हैं।
-
Komal Negi
-
Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Uttarakhand darshan singh Bisht won 1 caror rupees in ipl
चमोली: कहते हैं कि देने वाला जब देता है तो छप्पर फाड़कर देता है। अब उत्तराखंड के रहने वाले दर्शन बिष्ट को ही देख लें। लॉकडाउन में नौकरी गंवाने वाले इस युवक ने आईपीएल में अपनी टीम बनाकर 1 करोड़ रुपये जीत लिए। दर्शन ने माय इलेवन सर्किल नाम की एक वेबसाइट में अपनी फैंटेसी टीम बनाकर 1 करोड़ की लॉटरी जीत ली। इसे आप यूं समझ लें कि दर्शन ने ऑनलाइन गेमिंग में दांव लगाकर एक करोड़ जीते हैं। जी हां वही ऑनलाइन गेमिंग ऐप्स। जिन्हें आप और हम खूब गरियाते हैं, इन्हें युवाओं की बर्बादी की वजह बताते हैं, इन्हीं गेमिंग ऐप्स ने में से एक ने दर्शन को ऐसा शानदार रिटर्न गिफ्ट दिया, जिसके बारे में उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा होगा।
यह भी पढ़ें - पहाड़ में गुलदार का आतंक..युवक को बनाया निवाला, टंकी के पास मिली लाश
माय इलेवन सर्किल नाम की वेबसाइट ने सोमवार को दर्शन सिंह बिष्ट के करोड़पति बनने की सूचना प्रसारित करते हुए उन्हें करोड़पति ऑफ द वीक घोषित किया। आईपीएल ने यूं तो अब तक कई खिलाड़ियों की तकदीर बदली है, लेकिन इस बार इस लीग ने उत्तराखंड के एक ऐसे युवक की तकदीर चमका दी, जो आईपीएल में खेल भी नहीं रहा था। दर्शन सिंह बिष्ट ने अपनी फैंटेसी टीम में मार्क स्टोनिस को कैप्टन और मयंक अग्रवाल को उप कप्तान बनाया था। चलिए अब आपको करोड़पति दर्शन के बारे में थोड़ी और डिटेल देते हैं। चमोली के गैरसैंण विकासखंड में एक गांव है थाला। दर्शन इसी गांव के रहने वाले हैं। दर्शन लॉकडाउन से पहले जयपुर के होटल में जॉब करते थे, लेकिन कोरोना महामारी ने उनकी नौकरी लील ली।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: सोनू सूद की मदद से बची दिव्या की जान, ऋषिकेश एम्स में हुआ सफल ऑपरेशन
तब से दर्शन अपने गांव थाला में ही रह रहे थे। यहीं पर माय इलेवन सर्किल ऐप पर खेलते हुए उन्होंने फैंटेसी गेम के लिए दिल्ली कैपिटल और पंजाब इलेवन के बीच हुए मुकाबले के लिए अपनी टीम चुनी। उनकी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और इस तरह दर्शन एक करोड़ रुपये जीत गए। जीएसटी और दूसरे टैक्स कट-कटाकर उन्हें लगभग 70 लाख रुपये की धनराशि दी जाएगी। आपको बता दें कि माय इलेवन सर्किल एक तरह का ऑनलाइन फैंटेसी स्पोर्ट्स है। जैसे एमपीएल, बल्लेबाजी, क्रिकप्ले जैसे ऐप होते हैं, वैसे ही काम करता है। भारत में भी ऑनलाइन फैंटेसी स्पोर्ट्स तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं और लोग खेलों के प्रति अपने जुनून को इस्तेमाल कर इनके जरिए अपने सपने भी पूरे कर रहे हैं। अचानक करोड़पति बने दर्शन कहते हैं कि इस रकम से अब वो अपना काम शुरू करेंगे। साथ ही धनराशि का कुछ हिस्सा अपने क्षेत्र में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए भी खर्च करेंगे।