Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार की अटकलें काफी वक्त से लगाई जा रही हैं। हालांकि कैबिनेट का विस्तार कब होगा इसे लेकर अभी स्थिति साफ नहीं हैं। विस्तार की संभावना से न तो प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत मना कर रहे हैं और न ही सीएम त्रिवेन्द्र। अब माना जा रहा है कि इस नवरात्र त्रिवेन्द्र कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। कहा ये भी जा रहा है कि दिवाली तक भी कैबिनेट विस्तार हो सकता है।इतना जरूर है कि कैबिनेट विस्तार होना है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की मानें तो कैबिनेट विस्तार करना मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। कैबिनेट विस्तार के बारे में मुख्यमंत्री केंद्रीय नेतृत्व से इस बारे में बात करेंगे। पार्टी कोर ग्रुप की बैठक के बाद संगठन के भीतर चर्चा गरम है कि सीएम नवरात्र में कैबिनेट विस्तार कर देंगे। आपको बता दें कि 17 अक्तूबर से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। इसी दिन प्रदेश बीजेपी ऑफिस भवन के निर्माण के लिए भूमि पूजन और शिलान्यास करने जा रही है। आगे पढ़िए