Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
रामनगर: भाई-बहन का रिश्ता प्यार और तकरार वाला होता है। दोनों के बीच नोंक-झोंक चलती ही रहती है, लेकिन नैनीताल में इसी नोंक-झोंक ने खूनी रूप ले लिया। यहां मामूली बात पर हुए झगड़े के दौरान गुस्साए भाई ने छोटी बहन को चाकू से गोद डाला। युवती अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है। वहीं बहन का ये हाल करने वाला भाई वारदात के बाद खुद पुलिस थाने पहुंच गया और बहन पर हमले की बात करते हुए सरेंडर कर दिया। घटना रामनगर क्षेत्र की है। जहां एक युवक बंबाघेर में अपने परिवार के साथ रहता है। उसका पिछले कुछ दिनों से अपनी छोटी बहन से विवाद चल रहा था। परिवार वाले इस बारे में जानते थे, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि मामूली झगड़े को लेकर भाई बहन के खून का प्यासा बन बैठेगा। मंगलवार को यही हुआ। युवक और उसकी बहन में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। दोनो के बीच बहस होने लगी। इसी बीच गुस्साए युवक ने चाकू उठा लिया और बहन पर ताबड़तोड़ वार करने लगा। आगे पढ़िए