Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
चमोली: चमोली में ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है। यहां डीएम ने बीडीओ समेत दो कर्मचारियों का वेतन रोकने के आदेश दिए। डीएम के दौरे के दौरान बीडीओ और दो अन्य कर्मचारी ड्यूटी से गायब थे। जिस पर डीएम ने उनका वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। चमोली की डीएम स्वाति एस भदौरिया की गिनती सूबे के तेजतर्रार युवा अफसरों में होती है। वो जनता के हितों के लिए काम करने के लिए मशहूर हैं, साथ ही लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों को सबक सिखाने से भी नहीं झिझकतीं। बीते दिन भी यही हुआ। डीएम स्वाति एस भदौरिया जोशीमठ विकासखंड का औचक निरीक्षण करने पहुंचीं थीं। इस दौरान वो विकासखंड कार्यालय भी गईं। जहां बीडीओ और दो अन्य कर्मचारी अनुपस्थित मिले।