Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
हरिद्वार: हरिद्वार में दिवाली के दिन पटाखे फोड़ने को लेकर हुए विवाद में घायल युवक की मौत हो गई। जिसके बाद गांव में तनाव का माहौल है। किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए गांव में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना रुड़की की है। यहां मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में एक गांव है गाधारोना। दिवाली के दिन यहां पटाखे फोड़ने को लेकर हुए झगड़े ने गंभीर रूप ले लिया था। विवाद बढ़ने पर दो पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े थे। दोनों तरफ से जमकर पत्थरबाजी भी हुई। बवाल की खबर मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस दौरान गुस्साए लोगों ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया था।