Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
पिथौरागढ़: सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी और लापरवाही के चलते प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं। इन दिनों अगर आप किसी विवाह समारोह में जाने की सोच रहे हैं, तो ऐसा करने से पहले ये खबर जरूर पढ़ लें। पिथौरागढ़ में जो हुआ, वो जानने के बाद आप किसी शादी समारोह में शिरकत करने से पहले कई बार सोचेंगे। सोचना भी चाहिए, क्योंकि सवाल आपकी सुरक्षा का है। सीमांत जिले पिथौरागढ़ में मंडप में बैठा दूल्हा कोरोना पॉजिटिव मिला। जिस वक्त दूल्हे के कोरोना संक्रमित होने की सूचना मिली। उस वक्त वो मंडप में बैठा था, फेरों की तैयारी थी। जैसे ही दूल्हे के कोरोना संक्रमित होने की खबर मिली, मौके पर हड़कंप मच गया। जब तक एहतियात संबंधी इंतजाम किए जाते तब तक दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर घर पहुंच चुका था। इस तरह सात फेरे लेने के बाद दूल्हे को होम आइसोलेट कर दिया गया