Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
हल्द्वानी: कोरोना और इसके चलते लगे लॉकडाउन ने लोगों की जिंदगी पूरी तरह बदल दी। लॉकडाउन में जब ज्यादातर लोग घरों में कैद थे, ठीक उसी वक्त हल्द्वानी में रह रही कुछ लड़कियां अपने घर के ‘लॉकडाउन’ को तोड़कर बाहर निकलने का प्लान बना रही थीं। लॉकडाउन खुलते ही उन्हें ये मौका भी मिल गया। अनलॉक की शुरुआत होते ही हल्द्वानी में घरों में बंद 14 लड़कियां घरों से अचानक गायब हो गईं। आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर माजरा क्या है। दरअसल लॉकडाउन में घरों में बंद ये लड़कियां मौका मिलते ही अपने प्रेमियों संग फरार हो गईं। जागरण की खबर के मुताबिक परिजनों ने पुलिस थानों में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करा दी। कई महीनों की मशक्कत के बाद जब पुलिस इन लड़कियों तक पहुंची तब भी कई पापड़ बेलने पड़े। प्रेमी संग फरार हुई लड़कियों को जैसे-तैसे सखी वन स्टाप सेंटर पहुंचाया गया।आगे पढ़िए