Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
हरिद्वार: हरिद्वार जिले में आज से बाजारों के साप्ताहिक बंदी लागू कर दी गई है। कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए हरिद्वार के डीएम ने हरिद्वार के बाजारों के अंदर साप्ताहिक बंदी की घोषणा कर दी है। वहीं हरिद्वार में बाजार क्षेत्र को साप्ताहिक बंदी से मुक्त रखा गया है। अन्य क्षेत्रों में पहले की तरह ही साप्ताहिक बंदी की व्यवस्था रहेगी और सभी दुकानें बंद रहेंगी। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि हरिद्वार के डीएम ने उस बाजार को खोले रखा है जहां पर लोगों की सबसे अधिक आवाजाही होती है। साप्ताहिक बंदी से बाजार क्षेत्र को मुक्त रखा गया है। क्षेत्र के अंदर कोई भी दुकान बंद नहीं रहेगी और सब ऐसे ही चलता रहेगा जैसे अब तक चलता आया है। अन्य क्षेत्रों में बाजार बंद रहेंगे। त्यौहारी सीजन में बढ़ती बिक्री को देखते हुए व्यापारियों ने जिला प्रशासन से साप्ताहिक बंदी स्थगित करने की मांग की थी। जिला प्रशासन ने व्यापारियों की मांग को मानते हुए बाजारों पर से साप्ताहिक बंदी का फैसला स्थगित कर दिया था। मगर अब उत्तराखंड में फिर से कोरोना तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में हरिद्वार में आज से साप्ताहिक बंदी फिर से लागू हो गई है। बीते शुक्रवार को डीएम ने साप्ताहिक बंदी लागू करने के संशोधन और आदेश जारी कर दिए हैं। डीएम सी रविशंकर का कहना है बाजार क्षेत्र को साप्ताहिक बंदी से बाहर रखा गया है क्योंकि वहां पर यात्रियों की अधिक आवाजाही होती है। मगर इसका मतलब यह नहीं है कि वहां पर सख्ती नहीं बरती जाएगी। आगे पढ़िए