Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
देहरादून: प्रदेश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के केस बढ़ रहे हैं। संक्रमण रोकथाम के लिए कई इलाकों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। इसी कड़ी में शासन ने एक और जरूरी फैसला लिया है। प्रदेश में अब कंटेनमेंट जोन का दायरा बढ़ाया जाएगा। शासन की तरफ से इस संबंध में जिलाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्हें केंद्र की तरफ से जारी गाइडलाइन का सख्ती से अनुपालन करने के आदेश दिए गए हैं। बीते 18 नवंबर को कोरोना से लड़ रहे उत्तराखंड के लिए एक राहतभरी खबर आई थी। राज्य कंटेनमेंट जोन फ्री स्टेट बन गया था, लेकिन अगले कुछ ही दिनों में स्थिति फिर बिगड़ने लगी। कोरोना संबंधी नियमों की अनदेखी के चलते प्रदेश में कोरोना संक्रमण के केस तेजी से बढ़ने लगे। यही वजह है कि अब हर स्तर पर सख्ती बरती जा रही है। शासन की तरफ से कंटेनमेंट जोन का दायरा बढ़ाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी ने कहा कि कोरोना पर रोकथाम के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। आगे पढ़िए