पौड़ी गढ़वाल: कोरोना काल अभी खत्म नहीं हुआ है, लेकिन इसे लेकर लोगों की सजगता-सतर्कता जरूर खत्म हो गई है। लोग बेपरवाह बने हुए हैं। ना तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं और ना ही मास्क संबंधी नियमों का। अब पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार में ही देख लें। यहां एक गांव में हर सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए रामलीला का आयोजन किया गया। नतीजतन एक बाद एक 39 लोग कोरोना संक्रमित हो गए। बवाल मचा तो गांव के दूसरे लोगों का भी सैंपल लिया गया। अब यहां 50 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।एक के बाद एक कई लोगों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद गांव को पूरी तरह सील कर दिया गया है। यहां लोगों की आवाजाही पर पाबंदी लगाई गई है। जिस गांव की हम बात कर रहे हैं, उसका नाम सिलेथ है। पोखड़ा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले इस गांव में अब तक 89 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। आगे पढ़िए