Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना के मामलों में कमी नहीं दिखाई दे रही है। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है और आए दिन नए मामले सामने आने से सरकार भी चिंता में आ रखी है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए नियम कानून बनाए गए हैं जिनका सख्ती से पालन भी कराया जा रहा है मगर उसके बावजूद भी मामलों में कमी आती नहीं दिखाई दे रही है। अब सबकी उम्मीद वैक्सीन पर ही टिकी हुई है और वैक्सीन से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। कोरोना वैक्सीन जिसका सबको बेसब्री से इंतजार है अब लॉन्च हो चुकी है और जल्द ही हम तक पहुंचने वाली है। उत्तराखंड में पहले चरण में तकरीबन 20 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इनमें उत्तराखंड के 93 हजार से अधिक स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल रहेंगें। राज्य सरकार ने इस बात की घोषणा कर दी है। पहले चरण में राज्य के तकरीबन 24 लाख लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी जाएगी। उत्तराखंड के 94 हजार स्वास्थ्य कर्मियों को भी पहले चरण में वैक्सीन लगाई जाएगी।