Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। यह चिंताजनक है कि सभी तरीके की सावधानियां बरतने के बाद भी राज्य में कोरोना का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। कोविड के बढ़ते केसों की वजह से राज्य सरकार समेत सभी जिला प्रशासन इस समय बेहद चिंता में आ रखे हैं और कोरोना को कंट्रोल करने की जद्दोजहद में लगे हुए हैं। इसी बीच एक बुरी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के स्वास्थ्य सचिव के अंदर भी अब कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। जी हां, स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। उनका सैंपल बीते मंगलवार की सुबह लिया गया था। उनके अंदर कोरोना के सिम्टम्स दिखाई दे रहे थे इसलिए उन्होंने बिना किसी देरी के मंगलवार को अपनी जांच कराई और उसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।