Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड से एक बुरी खबर सामने आ रही है। यह साल वाकई बहुत दुखदाई है और इस वर्ष उत्तराखंड के कई महत्वपूर्ण और खास लोग कोरोना की चपेट में आ गए हैं और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। यह वायरस राज्य के ऊपर कहर बनकर टूट पड़ा है और इस वायरस ने उत्तराखंड के कई दिग्गज लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। बुरी खबरों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब उत्तराखंड फिल्म एसोसिएशन के अध्यक्ष एसपीएस नेगी का बीते गुरुवार को कैलाश अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया है। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पर उनके अंदर कोरोना की पुष्टि हुई थी। बीते कुछ दिनों से वे अस्पताल में कोरोना से जूझ रहे थे और बीते गुरुवार को जिंदगी और मौत के बीच लड़ते हुए जिंदगी की जंग हार गए और उन्होंने दम तोड़ दिया। आज हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार होगा। उनके निधन से उनके परिवार समेत उत्तराखंड के फिल्म और कला से जुड़े लोगों तक बीच मातम पसरा हुआ है। उन्होंने लंबे समय तक फौज में रहकर देश की सेवा की थी और वे तकरीबन 2 वर्ष पहले ओएनजीसी से सिक्योरिटी इंचार्ज के पद से भी रिटायर हुए थे। मूल रूप से रुद्रप्रयाग के डिडौली गांव के निवासी 62 वर्षीय एसपीएस नेगी फिल्म बोर्ड के अध्यक्ष भी रह चुके हैं और उनका उत्तराखंड फिल्म नीति बनाने में भी काफी अहम योगदान है। राज्य में फिल्म विकास हो और लोग उत्तराखंड की फिल्मों और कला को सराहें, इसके लिए उन्होंने काफी अधिक प्रयास किए हैं।