Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: राज्य में अनलॉक के बाद से ही कोरोना की दूसरी बड़ी लहर ने लोगों को परेशानी में डाल रखा है। प्रदेश में कोरोना थमता दिखाई नहीं दे रहा है।85,269 कुल कोरोना संक्रमित अभी तक राज्य में पाए गए हैं। राजधानी दून में भी कोरोना तेजी से पांव पसार रहा है। यह तो सब जानते ही होंगे कि आजकल शादियों का सीजन चल रहा है राज्य में कई शादियां हो रही है मगर अमूमन शादियां खतरनाक साबित हो रही हैं क्योंकि अगर एक को भी संक्रमण होता है तो यह संक्रमण शादी में आए दूसरों लोगों को भी फैलने का खतरा हो सकता है। देहरादून में भी एक ऐसी ही शादी हुई जहां पर शादी समारोह के बाद दूल्हा समेत 28 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। देहरादून स्थित लच्छीवाला में पूर्व प्रधान गीता सावन समेत 28 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें दूल्हा भी शामिल है। दुल्हन की रिपोर्ट नेगेटिव आई है