Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
रामनगर: उत्तराखंड से एक सुखद खबर सामने आ रही है। अब उत्तराखंड में फिर से कोटद्वार- रामनगर के बीच जीएमओयू की बसों का संचालन शुरू होने जा रहा है। अब कोटद्वार से रामनगर की दूरी लगभग आधी हो चुकी है और जीएमओयू की बसों के संचालन को लेकर अनुमति भी मिल गई है। पाखरों- मोरघट्टी से लेकर कालागढ़ होते हुए रामनगर जाने वाले कंडी मार्ग के बीच अब जीएमओयू (गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड) की बस सेवा जल्दी शुरू होंगी। पहले हाईकोर्ट के निर्देश के बाद बसों का संचालन बंद हो गया था मगर अब फिर से इन बसों का संचालन शुरू होने जा रहा है जो कि राज्य के निवासियों के लिए एक सुखद खबर है। अब कोटद्वार से रामनगर बहुत ही कम समय में पहुंचा जा सकेगा। इस रूट पर जीएमओयू (गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड) की बसें संचालित करने की अनुमति मिल गई है। बीते शुक्रवार को वन मुख्यालय में वन मंत्री हरक सिंह की बैठक में यह फैसला लिया गया और इस मार्ग के शुरू होने पर कोटद्वार और रामनगर की बीच की दूरी लगभग आधी रह जाएगी। आने वाले 25 दिसंबर को वन मंत्री हरक सिंह रावत स्वयं इस मार्ग पर परिवहन संचालन का शुभारंभ करेंगे।