Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: जनभावनाओं को ध्यान में रख उत्तराखंड सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। प्रकृति के संरक्षण को समर्पित लोकपर्व हरेला को सरकार ने सार्वजनिक अवकाश की लिस्ट में शामिल किया है। उत्तराखंड के लोग लंबे वक्त से लोकपर्व हरेला पर अवकाश घोषित करने की मांग कर रहे थे। जब तब इसे लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा भी होती रही। अब सरकार ने विधिवत रूप से हरेला पर्व को सार्वजनिक अवकाश की लिस्ट में जगह दे दी है। पहाड़ के लोग अब अपने परिजनों के साथ हर्षोल्लास के साथ इस त्योहार को मना सकेंगे। राज्य सरकार ने वर्ष 2021 के लिए सरकारी अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया है। शासन की ओर से जारी सूची के मुताबिक राष्ट्रीय पर्व और महापुरुषों की जन्म तिथियों के अलावा निर्दिष्ट पर्व और त्योहारों को लेकर राज्यपाल की ओर से सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। खास बात ये है कि सरकार ने हरेला पर्व को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। आगे देखिए छुट्टियों की लिस्ट