Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
हरिद्वार: 11 साल की मासूम संग हुई हैवानियत से धर्मनगरी हरिद्वार गुस्से में है। शहर में पिछले चार दिनों से धरना-प्रदर्शन जारी है। लोग सड़कों पर उतर कर मासूम बिटिया के लिए इंसाफ मांग रहे हैं। लोगों ने मासूम संग दरिंदगी कर उसकी हत्या करने वालों को 24 घंटे के भीतर फांसी देने की मांग की, ताकि धर्मनगरी की छवि पर लगे दाग को मिटाया जा सके। पिछले चार दिन से हरिद्वार गुस्से की आग में जल रहा है। वहीं पुलिस पर भी गंभीर आरोप लग रहे हैं। मासूम संग दुष्कर्म और हत्या के एक आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है, लेकिन दूसरे आरोपी तक पुलिस अब तक नहीं पहुंच सकी। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है, लेकिन उसका अब तक सुराग नहीं लग सका है। दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोग सड़कों पर उतर आए हैं। मासूम संग हुई हैवानियत के विरोध में धर्मनगरी में चौथे दिन भी विभिन्न संगठनों के लोगों में गुस्सा देखा गया। सुबह से शाम तक विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मासूम को अलग-अलग माध्यम से श्रद्धांजलि दी। सुबह तक लोग शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन शाम के समय एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने लोगों के साथ हाईवे पर जाम लगा दिया।