Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
हल्द्वानी: कोरोना काल के शुरुआत से ही राज्य में बेरोजगारी अपने चरम पर है और इस बेरोजगारी ने न जाने कितने ही युवाओं की जान भी ली है। कई लोग इस दौरान अवसाद में आए हैं और उन्होंने आत्महत्या का रास्ता चुना है। कमा न सकने की वजह से बेरोजगार युवा अवसाद में आ रहे हैं और आत्महत्या जैसा कदम उठा रहे हैं। राज्य में आत्महत्या के केसों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ताजी खबर हल्द्वानी जिले से सामने आई है। यह वर्ष जाते-जाते भी बुरी खबर दे गया। हल्द्वानी में एक 35 वर्षीय युवक ने बेरोजगारी से परेशान होकर अपनी जिंदगी खत्म कर दी। युवक अपनी नौकरी छूटने की वजह अवसाद में था और इसी कारण उसने अपनी जान देना मुनासिब समझा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में भेज दिया।