उत्तराखंड: 3 बच्चों की मां के सिर चढ़ा इश्क का भूत..पति को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार

हरिद्वार के लक्सर में 38 वर्षीय महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई और अपने पीछे तीन छोटे बच्चों को बिलखता और पति को अकेला छोड़ गई।
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Haridwar news: Haridwar women run away with lover
Image: Haridwar women run away with lover

हरिद्वार: कहा जाता है कि प्यार कभी उम्र नहीं देखता और ना ही बंधनों को देखता है। इंसान प्यार में सभी हदों को भी पार कर जाता है और कभी-कभी वह यह भी भूल जाता है कि उसके पीछे कितनी जिम्मेदारियां हैं जिन का निर्वाहन उसको करना है। अब हरिद्वार के लक्सर जिले में ही देख लीजिए। प्रेम में पड़कर घर से भागने की कई खबरें आपने सुनी होंगी। सही गलत का अंदाजा न लगा सकने वाले अमूमन युवा ही घरों से भागते हैं मगर लक्सर में तो एक 38 साल की महिला जिसकी शादी को 17 वर्ष हो चुके हैं, अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई और अपने पीछे तीन छोटे बच्चों समेत पति को छोड़ गई।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: इस जिले में लगा 48 घंटे का लॉकडाउन, बंद रहेंगे सभी प्रतिष्ठान..कोरोना का डर
महिला का पति अपने 3 बच्चों के साथ पुलिस थाने में चक्कर लगा रहा है, मगर महिला का अभी तक कुछ भी पता नहीं लग पाया है। महिला का पति पुलिस से बार-बार अपनी पत्नी को वापस लाने की गुहार लगा रहा है। मगर महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है और उसका अभी तक कोई भी सुराग नहीं मिल पाया है। बताया जा रहा है कि महिला कुछ दिनों पहले अपने मायके आई थी जहां से वह लापता हो गई। महिला की शादी 17 वर्ष पहले हुई थी। उसके 3 मासूम बच्चे भी हैं। महिला का पति मेहनत-मजदूरी कर किसी तरह अपना और अपने परिवार का पेट पालता है। पीड़ित पति ऑटो ड्राइवर है और हरिद्वार-लक्सर रोड पर ऑटो चला कर वह अपने परिवार का पेट भरता है। एसएसआई नितेश शर्मा ने बताया कि पीड़ित ने पुलिस में तहरीर देते हुए कहा कि कुछ दिनों के लिए उसकी पत्नी मायके गई हुई थी।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में शीत लहर की चेतावनी, 4 जिलों में बर्फबारी..अब सर्द हवाएं बढ़ाएंगी आफत!
25 दिसंबर को जब वह अपनी पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा तो उसकी पत्नी गायब मिली। तब पता लगा कि वह अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर कहीं भाग गई है जिसके बाद उसके पति के होश उड़ गए। पीड़ित ने अपनी पत्नी को काफी ढूंढा मगर उसका कोई भी सुराग नहीं मिल पाया। इसके बाद उसने आखिरकार पुलिस की शरण ली। पीड़ित का कहना है उसके तीन छोटे बच्चे भी हैं और उसकी पत्नी का कोई भी सुराग नहीं मिल पाया है। वो किसी भी हाल में अपनी पत्नी को वापस लाना चाहता है। वहीं पुलिस ने पीड़ित पति की तहरीर दर्ज कर अपने प्रेमी के साथ फरार हुई पत्नी को ढूंढने की कार्यवाही करनी शुरू कर दी है। पीड़ित पति का कहना है कि जो शख्स के साथ उसकी पत्नी भागी है उसने उसकी बीवी को बहला-फुसलाकर अपने जाल में फंसाया है। वहीं पुलिस ने मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करते हुए महिला की तलाश शुरू कर दी है।