Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
चमोली: चमोली जिले में नीती घाटी में बाबा बर्फानी दिखने लगे हैं। स्थानीय युवकों का दल नए साल के मौके पर टिम्मरसैंण महादेव के मंदिर गया था। उन्होंने बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर ली। इस समय नीति घाटी में तापमान माइनस में है। भारी बर्फ पड़ने से कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। झरने और नदियां तक जम गई हैं। लोगों की बर्फानी बाबा पर अपार श्रद्धा है और हर साल सैकड़ों की संख्या में भारत-चीन सीमा पर स्थित देश के अंतिम गांव नीति के टिम्मरसैंण में लोग बाबा बर्फानी नामक प्राकृतिक शिवलिंग के दर्शन करने आते हैं। मगर लॉकडाउन के चलते इस साल पर्यटक व श्रद्धालु यहां नहीं पहुंच पा रहे हैं और स्थानीय लोग लगातार बाबा बर्फानी के दर्शन कर रहे हैं और उनकी पूजा कर रहे हैं। बाबा बर्फानी के दर्शन करने वाला हर एक व्यक्ति आत्ममुग्ध हो जाता है।भारत के अंतिम गांव नीति के टिम्मरसैंण नामक स्थान पर एक छोटी सी गुफा में बाबा बर्फानी हर साल शिवलिंग का आकार लेते हैं। वहां के स्थानीय लोग बाबा के दर्शन कर पाने के कारण खुद को बहुत सौभाग्यशाली मानते हैं और वह गुफा को " बबुक उडियार" के नाम से पुकारते हैं