Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
हरिद्वार: उत्तराखंड खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के पिता के साथ बहुत बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। उनके पिता को उनके ही दो पूर्व कर्मचारियों ने 2 करोड़ 44 लाख रुपए से भी अधिक रुपयों की चपत लगा दी है। जी हां, इस मामले में विधायक के पिता ने पुलिस को तहरीर भी दी है। उन्होंने बताया कि दोनों कर्मचारियों ने लंढोरा में दुकानों का किराया और किराए पर दुकान देने के नाम पर कई व्यक्तियों से कमीशन दिया था और अब तक विधायक प्रणव सिंह चैंपियन के पिता को 2 करोड़ 40 लाख से भी अधिक की चपत लग चुकी है। पुलिस ने उनकी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दिया है और मामले की गहराई से जांच चल रही है। चलिए अब आपको पूरी घटना से अवगत कराते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के पिता नरेंद्र सिंह की लढोरा में कई दुकानें हैं जिनको उन्होंने किराए पर दे रखा है। उन सभी दुकानों की मेंटेनेंस और देखभाल समेत किराए का हिसाब-किताब वहीं के निवासी अजय अग्रवाल और उनके भाई संजय अग्रवाल तकरीबन 20 सालों से देख रहे हैं। आगे पढ़िए