Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
देहरादून: फिल्में देखने का असली मजा तो सिनेमाहॉल में ही है, लेकिन कोरोना काल ने लोगों से ये सुख भी छीन लिया। कई महीनों तक सिनेमा हॉल बंद रहे। बाद में खुले भी तो 50 फीसदी क्षमता के साथ। सिनेमा के शौकीनों का दर्द उत्तराखंड सरकार ने दूर कर दिया है। अब सिनेमा हॉल में एक सीट छोड़कर नहीं बैठना पड़ेगा। आपदा प्रबंधन विभाग ने सोमवार को सिनेमाघर और थियेटर को पूरी क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दे दी है। आपदा प्रबंधन सचिव एसए मुरुगेशन ने इस संबंध में दिशा-निर्देश सभी जिलाधिकारियों को भेज दिए हैं। सिनेमा हॉल 100 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा। इसके लिए एसओपी जारी कर दी गई है। एसओपी के अनुसार सिनेमा हॉल आने पर अनिवार्य तौर पर मास्क लगाना होगा। आपस में पर्याप्त दूरी बनाकर रखना जरूरी है। हर स्क्रीनिंग के बाद ऑडिटोरियम को सैनेटाइज भी करना होगा। एसओपी में ये भी कहा गया है कि टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग और शो के अलग-अलग समय पर आयोजन को बढ़ावा दिया जाए, ताकि भीड़भाड़ से बचा जा सके। आगे पढ़िए