Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
चमोली: चमोली में ग्लेशियर टूटने के बाद आई तबाही में अब तक 32 लोगों के मारे जाने की खबर है। यहां टनल में फंसे लोगों को बचाने के लिए युद्धस्तर पर अभियान चल रहा है। हादसे के बाद से अब तक 16 लोगों को बचाया जा चुका है। सुरंग से निकाले गए मजदूरों ने जान बच जाने पर सुरक्षा बलों को धन्यवाद दिया। उन्होंने 7 घंटे के खौफनाक अनुभव की कहानियां भी सुनाईं। तपोवन में सुरंग से निकाले गए मजदूरों ने बताया कि उन्होंने जीवित बचने की उम्मीद छोड़ दी थी, लेकिन एक फोन कॉल की वजह से 7 घंटे बाद आखिरकार वह खुला आसमान देखने में कामयाब रहे। रविवार को सुबह करीब 10 बजे ग्लेशियर टूटने के बाद जब बाढ़ आई तो सभी मजदूर टनल में फंस गए। उन्हें लगने लगा कि जिंदगी का यहीं अंत हो जाएगा। हर तरफ बस अंधेरा ही अंधेरा नजर आ रहा था, सांसें रुकने लगी थीं। इस दौरान एक आदमी ने देखा कि उसका मोबाइल काम कर रहा है। उम्मीद के इसी एक सिग्नल ने टनल में फंसे 12 लोगों की जान बचा ली।