उत्तराखंड: कोलकाता से पहाड़ घूमने आई महिला की कोरोना से मौत..स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

कोलकाता से परिवार संग मुनस्यारी घूमने आई लीला की गुरुवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Pithoragarh News: Munsiyari came to visit woman died of coronavirus
Image: Munsiyari came to visit woman died of coronavirus

पिथौरागढ़: कोरोना से लड़ रहे उत्तराखंड में अब डेंगू के केस भी मिलने लगे हैं। मामला पिथौरागढ़ का है। यहां डेंगू और कोरोना से जूझ रही महिला पर्यटक की मौत हो गई। मरने वाली महिला कोलकाता की रहने वाली थी। वो कुछ दिन पहले ही पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी क्षेत्र में घूमने आई थी। गुरुवार को महिला की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे सीएचसी मुनस्यारी में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में जांच के दौरान महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई, साथ ही उसमें डेंगू के लक्षण भी मिले। महिला में डेंगू और कोरोना की पुष्टि होने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। महिला की बिगड़ती हालत को देखते हुए उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन पिथौरागढ़ पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: छुट्टी पर घर आए जवान को पत्नी ने ही मार डाला? पिता को रो-रोकर बुरा हाल
चलिए आपको पूरा मामला बताते हैं। कोलकाता के रहने वाले सुबरजीत साह पत्नी लीला (28) और चार साल की बेटी निहारिका के साथ बीते 24 फरवरी को घूमने के लिए मुनस्यारी पहुंचे थे। परिवार ने उत्तराखंड में कई जगह घूमने की प्लानिंग की हुई थी, लेकिन परिवार की खुशियों को कोरोना की नजर लग गई। गुरुवार को लीला का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ गया। पति उन्हें उपचार के लिए सीएचसी मुनस्यारी ले गए। यहां जांच के दौरान लीला में डेंगू की पुष्टि हुई। महिला का इलाज शुरू हो गया। इस बीच उसे सांस लेने में भी दिक्कत होने लगी। जांच में महिला के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। हालत बिगड़ने पर महिला को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था। लेकिन क्वीटी के पास उसने दम तोड़ दिया। पिथौरागढ़ जिले में ये डेंगू का पहला मामला है। घटना से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा है।