उत्तराखंड: ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में आज से बजट सत्र..हंगामे के आसार

उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू होगा। राज्यपाल के बजट अभिभाषण से सत्र की शुरुआत होगी।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Garsain Assembly Session: Uttarakhand Assembly Budget Session Garsain
Image: Uttarakhand Assembly Budget Session Garsain

चमोली: उत्तराखंड के बजट का हर किसी को इंतजार है। अपनी सरकार के 5वें साल यानी चुनावी साल में त्रिवेन्द्र के पिटारे से क्या क्या निकलेगा? इस बात का हर किसी को इंतजार है। गैरसैंण में विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू होगा। बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के बजट अभिभाषण से होगी। माना जा रहा है कि सत्र का पहला दिन ही हंगामे की भेंट चढ़ सकता है। उधर बजट सत्र से पहले भराड़ीसैंण पहुंचीं नेता प्रतिपक्ष डॉ.इंदिरा हृदयेश ने कांग्रेस विधायकों की बैठक बुलाई। इस बैठक में आगे की रणनीति पर मंथन किया गया। सत्र में शामिल होने के लिए राज्यपाल भराड़ीसैंण पहुंच चुकी हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी रविवार शाम को भराड़ीसैंण पहुंच गए थे। सरकार के कई प्रमुख मंत्री, बीजेपी और कांग्रेस के विधायक, विधानसभा उपाध्यक्ष, शासन के आला अधिकारी भराड़ीसैंण पहुंच चुके हैं। प्रदेश सरकार का बजट चार मार्च को पेश होगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सदन के पटल पर बजट रखेंगे।
यह भी पढ़ें - गढ़वाल: छोटे से गांव की बेटी रुचिता रावत को बधाई..NET परीक्षा में पाई कामयाबी