Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में जब-तब मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं होती रहती हैं। प्रदेश के न जाने कितने विधायक मंत्री पद पाने का अरमान संजोये बैठे हैं, लगता है ये इंतजार अब खत्म होने वाला है। उत्तराखंड कैबिनेट में जल्द ही तीन नए चेहरों को जगह मिल सकती है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इसके संकेत दिए हैं। द्वाराहाट में मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान सीएम त्रिवेंद्र ने कहा कि प्रदेश मंत्रिमंडल में नये लोगों को शामिल किए जाने की पूरी संभावना है। हालांकि प्रदेश में फिलहाल नए जिलों के गठन की कोई संभावना नहीं है। प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों ने गैरसैंण सत्र के दौरान तीन नये मंत्रियों के नाम की घोषणा को लेकर सवाल किए थे। जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसकी पूरी संभावना है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों पर भी बात की। सीएम ने कहा कि उनकी सबसे बड़ी चिंता विकास को लेकर है, हम पिछले चार साल में केंद्र सरकार और अन्य फंडिंग एजेंसियों से संपर्क करते आ रहे हैं। पिछले चार साल में हम सवा लाख करोड़ की विकास योजनाएं लाने में सफल हुए हैं। प्रदेश के हर गांव और तोकों तक सड़क और बिजली पहुंच रही है। हर घर तक नल लगाने की कवायद भी जारी है। आगे पढ़िए