उत्तराखंड: गैरसैंण में बवाल का दूसरा वीडियो..पथराव करते लोग कैमरे में कैद..देखिए वीडियो

गैरसैंण में बवाल का एक और वीडियो सामने आया है लेकिन इस बार आंदोलनकारी ही पथराव करते नज़र आ रहे हैं।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Garsain Bawal: Video of ruckus in Garrison
Image: Video of ruckus in Garrison

चमोली: गैरसैंण में हुए बवाल का सच आखिर क्या है? पहले लाठीचार्ज हुआ या पथराव? अब तक आपने इस खबर का एक ही पहलू देखा होगा, लेकिन यकीन मानिए ये वीडियो जरा अलग है और कई सवाल खड़े करता है। अब एक और वीडियो सोशल मीडिया की फिज़ाओं में तैर रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कुछ लोग वहां पथराव कर रहे हैं।माना जा रहा है कि पथराव के बाद ही पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। उधर सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा है कि गैरसैण के समीप दीवालीखाल में घाट ब्लाक के लोगों द्वारा किये जा रहे प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों व पुलिस प्रशासन के बीच घटित घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और इसको गंभीरता से लिया गया है। सम्पूर्ण घटना की मजिस्ट्रेटी जांच कराए जाने के निर्देश दे दिए हैं; दोषियों को नहीं छोड़ा जाएगा। फिलहाल जो दूसरा वीडियो वायरल हो रहा है, वो भी देख लीजिए

  • Youtube सब्सक्राइब करें: