Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
हरिद्वार: कांग्रेस नेता पूनम भगत को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूनम भगत उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश सचिव रही हैं। हरिद्वार स्थित ज्वालापुर के मोहल्ला देवतान में रहने वाली पूनम भगत के बेटे शिवम की पत्नी याशिका ने कुछ दिन पहले आत्महत्या कर ली थी। याशिका के परिजनों ने पूनम भगत और उनके बेटे समेत अन्य परिजनों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि कांग्रेस नेत्री पूनम भगत और पति शिवम समेत अन्य रिश्तेदार दहेज में ऑडी कार मांग रहे थे। याशिका विरोध करती तो आरोपी उसे प्रताड़ित करते। दहेज की मांग पूरी न होने पर 31 दिसंबर को आरोपियों ने याशिका की पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया था।हर दिन होने वाले उत्पीड़न से परेशान होकर याशिका ने खुदकुशी कर ली। बहू की मौत के बाद से पूनम भगत और उनका छोटा बेटा फरार चल रहे थे। जबकि बड़े बेटे शिवम भगत को पुलिस ने घटना वाले दिन ही गिरफ्तार कर लिया था। पूनम भगत पर पुलिस ने 2500 का इनाम घोषित कर दिया था और कुर्की की घोषणा भी कर दी थी। पूनम भगत ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हर पैंतरा अपनाया, लेकिन शुक्रवार को आखिरकार पुलिस पूनम तक पहुंच ही गई और कांग्रेस नेत्री को गिरफ्तार कर लिया। पूनम भगत की गिनती कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं में की जाती है।