उत्तराखंड: हरिद्वार कुंभ से पहले बड़ी खबर..एक आश्रम में 32 श्रद्धालु कोरोना पॉजिटिव

इस वक्त हरिद्वार जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां 1 आश्रम में 32 श्रद्धालु कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Haridwar News: 32 people are coronavirus positive in Haridwar
Image: 32 people are coronavirus positive in Haridwar

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक आश्रम से 32 श्रद्धालु कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। एक साथ इतने लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। उधर कल से कुंभ की शुरुआत हो रही है। आईजी कुंभ मेला संजय गुंज्याल ने बताया कि हरिद्वार में कुंभ मेले की शुरुआत होने जा रही है। ऐसे में कोरोना के के कारण आश्रम को सील कर दिया गया है। उन्होंने आश्रमों के संचालकों से कहा कि सभी श्रद्धालुओं की थर्मल स्क्रीनिंग कराई जाए। किसी में श्रद्धालु में सर्दी, बुखार जैसे लक्षण मिले, तो तुरंत ही स्वास्थ्य विभाग को सूचित करें। इस मामले के सामने आने के बाद सभी मठों में और आश्रम आने वाले श्रद्धालुओं की थर्मल स्क्रीनिंग कराई जा रही है। सभई को निर्देशित किया जा रहा है कि अगर किसी में कोरोना के लक्षण हैं तो तुंरत स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दें। अकेले हरिद्वार मेंं बीते 1 हफ्ते में बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। उधर उत्तराखंड सरकार ने कहा कि एक अप्रैल से, केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, पंजाब, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान से आने वाले यात्रियों को कोरोना का नेगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: IG अजय रौतेला ने 82 अफसरों का किया ट्रांसफर..अब पहाड़ चढ़ेंगे मैदान में डटे दरोगा