देहरादून में फिर लौटा कोरोना का खौफ..दून मेडिकल कॉलेज ने लिया बड़ा फैसला

दून में बेकाबू होते हुए कोरोना को देखते हुए दून मेडिकल कॉलेज ने 5 विभागों की ओपीडी को बंद कर दिया है। अन्य विभागों में भी गंभीर मरीजों को भर्ती किया जाएगा। जानिए वे 5 विभाग कौन से हैं
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Coronavirus Doon Medical College: Doon Medical College Dehradun Coronavirus
Image: Doon Medical College Dehradun Coronavirus

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण एक बार फिर से सक्रिय होता हुआ दिखाई दे रहा है। इसका असर सबसे अधिक आम जनता पर पड़ रहा है। बात करें राजधानी देहरादून की तो दून में कोरोना का प्रकोप सबसे अधिक बढ़ रहा है। राजधानी देहरादून में कोरोना के सबसे अधिक केस पाए गए हैं। देहरादून में बेकाबू होते हुए कोरोना के बीच वहां के निवासियों को एक बड़ा झटका लगा है। बढ़ते हुए कोविड को देखते हुए दून मेडिकल कॉलेज ने भी एहतियात बरतना शुरू कर दिया है। दून मेडिकल कॉलेज में सामान्य ओपीडी को एक बार फिर से बंद कर दिया है। जी हां, आज से दून मेडिकल कॉलेज में 5 विभागों की ओपीडी को बंद कर दिया गया है। चलिए आपको बताते हैं कि वे 5 विभाग कौन से हैं जहां पर मरीजों की जांच नहीं की जाएगी और ओपीडी बंद रहेगी। वे विभाग हैं चर्म रोग, मनोरोग, नेत्र रोग, दंतरोग और ईएनटी। जी हां, इन पांच विभागों के मरीज आज से अस्पताल में भर्ती नहीं किए जाएंगे। दून मेडिकल कॉलेज में अब इन सभी डिपार्टमेंट के मरीजों को भर्ती नहीं किया जाएगा। अन्य विभागों में भी केवल उन मरीजों को भर्ती किया जाएगा जिनकी हालत ज्यादा गंभीर होगी। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - नैनीताल जाने वाले लोग कृपया ध्यान दें..इन नियमों का पालन जरूर करें, वरना NO ENTRY
कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। आपको बता दें कि बीते मार्च कोरोना की दस्तक देने के साथ ही दून मेडिकल कॉलेज को कोविड-19 अस्पताल में तब्दील कर दिया गया था। तब से ही इस कॉलेज में कोरोना के मरीजों का उपचार चल रहा है। कोरोना के खिलाफ जंग में इस अस्पताल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और उस दौरान भी सभी विभागों की ओपीडी बंद कर दी गई थी। मगर धीरे-धीरे समय बीतने के साथ ही कोरोना के केसों में कमी आती गई और सभी विभागों में फिर से धीरे-धीरे ओपीडी शुरू होने लगी। मगर एक बार फिर से कोविड के केसों में बढ़ोतरी हो रही है जिसको देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने एक बार फिर से सामान्य लोगों के लिए 5 डिपार्टमेंट्स में ओपीडी बंद कर दी है। अब अस्पताल में केवल गंभीर समस्या वाले मरीजों को ही भर्ती किया जाएगा। कॉलेज के प्राचार्य डॉ आशुतोष सयाना ने बताया कि चर्म रोग, दंत रोग, मनोरोग, नेत्र रोग और ईएनटी के मरीजों को अस्पताल में भर्ती नहीं किया जाएगा। अन्य विभागों में भी गंभीर मरीजों को ही भर्ती किया जाएगा।