Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के ज्यादातर गांवों में गुलदार दहशत का सबब बने हुए हैं। पहाड़ी क्षेत्रों के साथ-साथ मैदानी इलाकों पर भी बड़ी बुरी बीत रही है। गुलदार के डर से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। लोग खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे। ताजा मामला ऊधमसिंहनगर के खटीमा का है, यहां दस दिन पहले गुलदार ने एक महिला पर हमला कर दिया था। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा था, लेकिन अफसोस कि महिला बच नहीं सकी। इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद वन विभाग ने क्षेत्र के लोगों से शाम के वक्त घरों से बाहर न निकलने की अपील की है। साथ ही पीड़ित परिवार को मुआवजा देने का आश्वासन भी दिया। घटना नानकमत्ता थाना क्षेत्र के नगला ग्राम सभा की है। यहां सरोजा गांव में दीक्षा देवी अपने परिवार के साथ रहा करती थी।