Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
हरिद्वार: प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर भयानक तेजी से बढ़ रही है। मैदानी जिलों के साथ-साथ पहाड़ों में भी हर दिन कोरोना के नए केस सामने आ रहे हैं। जनप्रतिनिधियों से लेकर बड़े अफसर और जज भी कोरोना संक्रमण से जूझ रहे हैं। इस बीच प्रदेश से एक और डराने वाली खबर आ रही है। यहां हरिद्वार की एक महिला जज सहित चार जिलों के सिविल जज कोरोना संक्रमित मिले हैं। जजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। कोरोना संक्रमित मिले तीन जज इलाज के लिए कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराए गए हैं। जबकि महिला जज होम आइसोलेट हो गई हैं।