Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
हरिद्वार: प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। हर दिन सैकड़ों की तादाद में लोग कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। कोरोना संक्रमण का सबसे ज्यादा खतरा उन लोगों को है, जो फ्रंट लाइन पर सेवाएं दे रहे हैं। नए स्ट्रेन के बढ़ते कहर के बीच इस वक्त हजारों जवान कुंभ क्षेत्र में डटे हुए हैं, ताकि कुंभ सफल होने के साथ ही सुरक्षित भी बना रहे। अपने घर-परिवार से दूर रहकर कुंभ क्षेत्र में डटे इन जवानों के लिए खुद को कोरोना से बचाए रखना सबसे बड़ी चुनौती है। पिछले तीन दिन में कुंभ ड्यूटी में तैनात 9 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए। इस तरह आप समझ सकते हैं कि पुलिसकर्मी कितने बड़े संकट से जूझ रहे हैं। जवानों के लिए यहां भीड़ नियंत्रण के साथ ही खुद को सुरक्षित रखना बड़ी चुनौती बना हुआ है। एक के बाद एक कई पुलिसकर्मियों के कोरोना संक्रमित मिलने से मेला पुलिस की परेशानी बढ़ने लगी है। सकुशल कुंभ आयोजन की सबसे अधिक जिम्मेदारी पुलिस और अर्द्ध सैनिक बलों के जवानों पर है।