Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून में नाइट कर्फ्यू को लेकर आदेश जारी हो गया है। आदेश के मुताबिक देहरादून नगर निगम क्षेत्र, छावनी परिषद गढ़ी कैंट और क्लेमेनटाउन में रात 10:00 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। देहरादून एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने जिले के अधिकारियों और थाना प्रभारियों की बैठक बुलाई। उन्होंने कहा कि कर्फ्यू के दौरान सभी जगहों पर तैनात रहकर पहले दिन चेतावनी जारी करनी है। इसके बाद नियमों के उल्लंघन पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। सभी जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था के बाबत तैयारियां पुख्ता कर ली गई हैं। रात में आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुली रह सकती हैं। इसके अलावा रात के समय सरकारी कामों में लगे वाहनों को आने जाने की छूट दी जाएगी। पुलिसकर्मियों को भी अपनी सुरक्षा के निर्देश दिए गए हैं। जहां भी चेकिंग आदि हो वहां पर पूरे एहतियात के साथ पुलिसकर्मी खड़े होंगे। सरकार के निर्देशों का पालन न करने वाले को चेतावनी जारी की जाएगी। रविवार रात को कोई उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 188 और संबंधित धाराओं व एक्ट में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।