Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना ने भयावह रूप धारण कर लिया है। अब न सिर्फ केस बढ़ रहे हैं, बल्कि मृतकों की संख्या भी लगातार बढ़ने लगी है। शनिवार को देहरादून में तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) के उप महाप्रबंधक की मौत हो गई। संस्थान के उप महाप्रबंधक विनोद कुमार कोरोना की चपेट में थे, तमाम कोशिशों के बावजूद वो इससे उबर नहीं पाए। शनिवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। ओएनजीसी अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीत वासन ने उप महाप्रबंधक विनोद कुमार के निधन की पुष्टि की। आपको बता दें कि ओएनजीसी कोरोना का हॉटस्पॉट बनकर उभरा है। पिछले 48 घंटों में संस्थान के 22 अधिकारियों और कर्मचारियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। पिछले साल के आंकड़ों को भी जोड़ लें तो पिछले 25 मार्च से अब तक ओएनजीसी में 124 वैज्ञानिकों, अधिकारियों और कर्मचारियों को कोरोना संक्रमण हो चुका है।