Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
हरिद्वार: हाल ही में हरिद्वार कुंभ में शामिल होने आए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। 11 अप्रैल को वह हरिद्वार कुंभ आए थे और वहां कई संतों से मुलाकात की थी। आपको बता दें कि उसी दिन शाम को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 11 अप्रैल की सुबह अखिलेश यादव नरेंद्र गिरी से मुलाकात की थी महेंद्र महेंद्र गिरी के पॉजिटिव आने के बाद उनके संपर्क में आए हुए सभी संत आइसोलेट हो गए थे। समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भी महंत नरेंद्र गिरि से मुलाकात की थी। मंगलवार को उन्होंने लखनऊ में अपनी कोविड-19 जांच करवाई। अब अखिलेश यादव भी कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। उधर महंत नरेंद्र गिरि को नौ अप्रैल से दस्त, पेट में दर्द और शरीर में कमजोरी की शिकायत हुई थी। शनिवार को महंत नरेंद्र गिरि को जगजीतपुर पुलिस चौकी के पास स्थित आनंदम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महंत की बीमारी के लक्षण कोविड के दूसरी लहर के स्ट्रेन लक्षणों से मिलते जुलते थे। महंत नरेंद्र गिरि को तबीयत बिगड़ने पर एम्स में भर्ती कराया गया है। वहीं, पिछले पांच दिनों में निरंजनी अखाड़े के दस संत भी संक्रमित हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अखाड़े के कई संतों के कोविड सैंपल भी लिए हैं।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: बेकाबू कार ने स्कूटी को मारी टक्कर..बुजुर्ग व्यक्ति की दर्दनाक मौत