उत्तराखंड: 48 घंटे में मिले 1000 कोरोना पॉजिटिव..दो हफ्ते पहले खत्म हो सकता है कुंभ मेला

सूत्रों का कहना है कि उत्तराखंड सरकार और धार्मिक नेताओं के बीच चर्चा के बाद ये फैसला लिया गया है।
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Haridwar News: Kumbh may end in Haridwar
Image: Kumbh may end in Haridwar

हरिद्वार: उत्तराखंड से एक बड़ी खबर है। हरिद्वार में चल रहा कुंभ मेला दो हफ्ते पहले खत्म हो सकता है। सूत्रों का कहना है कि उत्तराखंड सरकार और धार्मिक नेताओं के बीच चर्चा के बाद ये फैसला लिया गया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। दरअसल गंगा नदी में डुबकी लगाने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे हुए हैं। इसने देशभर में कोरोना के मामले बढ़ाने को लेकर चिंता बढ़ा दी थी। सिर्फ हरिद्वार जिले की बात करें तो बीते 48 घंटे के दौरान 1,000 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सूत्रों ने कहा कि कोरोना को लेकर चिंताओं के बीच, राज्य सरकार ने शक्तिशाली अखाड़ों और साधु-संतों को मनाने की कोशिश कर रही है ताकि वे हरिद्वार से चले जाएं और आयोजन को खत्म किया जा सके।

यह भी पढ़ें - पहाड़ से दुधोड़ी गांव से दुखद खबर..2 हफ्ते में थी बेटी की शादी, मंदिर के पास मिली पिता की लाश
उत्तराखंड में कोरोनावायरस के 112071 मामले
अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस- 3432
बागेश्वर में कोरोना पॉजिटिव केस- 1637
चमोली में कोरोना पॉजिटिव केस- 3581
चंपावत में कोरोना पॉजिटिव केस- 1895
देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस- 36033
हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस- 18437
नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस- 14318
पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस- 5585
पिथौरागढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस - 3487
रुद्रप्रयाग में कोरोना पॉजिटिव केस- 2386
टिहरी में कोरोना पॉजिटिव केस- 4767
उधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस- 12624
उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव केस- 3889