उत्तराखंड: कुंभ के दौरान चर्चाओं में रहे रुद्राक्ष बाबा भी कोरोना पॉजिटिव..प्रशासन में हड़कंप

मंगलवार को रुद्राक्ष बाबा ने नागा संतों के साथ ऋषिकेश में गंगा स्नान किया था। अब वो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Coronavirus in uttarakhand: Haridwar Rudraksh Baba Coronavirus Positive
Image: Haridwar Rudraksh Baba Coronavirus Positive

हरिद्वार: हरिद्वार महाकुंभ में शाही स्नान के लिए पहुंचे संतों के कोरोना पॉजिटिव मिलने का सिलसिला जारी है। पिछले दिनों अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि समेत कई साधु-संत कोरोना पॉजिटिव मिले थे। अब हरियाणा से आए रुद्राक्ष बाबा में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। रुद्राक्ष बाबा के कोरोना संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग की टेंशन बढ़ गई है। दरअसल जांच से पहले मंगलवार को रुद्राक्ष बाबा ने नागा संतों के साथ ऋषिकेश पहुंच कर गंगा में स्नान किया था। अब वो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रुद्राक्ष बाबा के साथ दो अन्य लोग भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी को कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है। मंगलवार को बैसाखी पर्व के मौके पर विभिन्न अखाड़ों के नागा संत त्रिवेणी घाट पर स्नान के लिए पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें - ब्रेकिंग: उत्तराखंड में आज भी कोरोना विस्फोट..1953 लोग पॉजिटिव, 13 लोगों की मौत
इनमें हरियाणा के झज्जर से आए रुद्राक्ष बाबा भी शामिल रहे। सवा लाख रुद्राक्ष से बनी पगड़ी धारण करने वाले रुद्राक्ष बाबा महाकुंभ में आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं, लिहाजा उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए लोगों में होड़ लगी रही। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने भी उनके साथ सेल्फी ली। रुद्राक्ष बाबा ने अपने साथियों संग त्रिवेणी घाट पर स्नान किया, लेकिन इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। बाद में त्रिवेणी घाट पर ही उनका कोरोना टेस्ट कराया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बाबा के अलावा दो अन्य लोग भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सभी को जीएमवीएन के कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है। बाबा के संपर्क में आए लोगों के सैंपल भी जांच के लिए भेजे जाएंगे। बता दें कि इन दिनों कुंभ में श्रद्धालु लाखों की तादाद में गंगा स्नान के लिए हरिद्वार पहुंच रहे हैं। भीड़ बढ़ने से कोरोना का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है। बीते तीन दिन में विभाग ने यहां डेढ़ लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं की सैंपलिंग की। जिनमें से 961 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।